एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, 1 लाख 22 हजार 370 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

तेजेश चौहान, तेजस

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

मोदीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.22 लाख रुपये नकद, 12 एटीएम कार्ड व कार बरामद

मोदीनगर, 
थाना मोदीनगर पुलिस टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रकम उड़ाने वाले तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 12 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, 1 लाख 22 हजार 370 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राहुल चौधरी पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी चित्रकूट कॉलोनी थाना खुर्जा नगर, मनोज अत्री उर्फ आशु पुत्र सुंदरपाल सिंह निवासी न्यू शिवपुरी गली नंबर-2 थाना खुर्जा नगर, तथा सुमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम समसपुर थाना खुर्जा देहात, जिला बुलंदशहर के रूप में हुई है।

 सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए आरोपी
थाना मोदीनगर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

इस तरह देते थे वारदात को अंजाम

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे कार (ब्रेजा) में घूमकर दूरदराज के इलाकों के एटीएम बूथों पर जाते थे। वहां एटीएम से पैसा निकालने आए लोगों की मदद के बहाने उनके कार्ड बदल लेते थे। बाद में उन्हीं कार्डों से रुपये निकालकर आपस में बांट लेते थे।

इन तीन वारदातों का हुआ खुलासा

1. 10 अगस्त 2025 को आईसीआईसीआई बैंक एटीएम संतपुरा मोदीनगर से ₹1,88,000 की ठगी।

2. 20 अप्रैल 2025 को पीएनबी एटीएम गोविंदपुरी से ₹41,000 की ठगी।

3. 6 अप्रैल 2025 को आईसीआईसीआई बैंक एटीएम हरमुखपुरी से ₹29,000 की ठगी।

आपराधिक इतिहास भी खंगाला गया
मनोज अत्री के खिलाफ थाना मोदीनगर में तीन व थाना कविनगर में एक मामला दर्ज है। सुमित कुमार पर मोदीनगर में तीन और जनपद बुलंदशहर में तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। राहुल चौधरी के खिलाफ भी तीन धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।