सिलेंडर फॉर्म के बहाने महिला से ठगी, स्कूटी लेकर फरार हुआ शातिर

खेकड़ा थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी महिला शमीम के साथ ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज रटौल को दी तहरीर में बताया कि 2 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात युवक उसके घर पहुंचा और अपना नाम रहीस निवासी मुबारिकपुर बताते हुए कहा कि वह आसपास के लोगों को जानता है।

सिलेंडर फॉर्म के बहाने महिला से ठगी, स्कूटी लेकर फरार हुआ शातिर

सिलेंडर फॉर्म के बहाने महिला से ठगी, स्कूटी लेकर फरार हुआ शातिर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी महिला शमीम के साथ ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पीड़िता ने चौकी इंचार्ज रटौल को दी तहरीर में बताया कि 2 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे एक अज्ञात युवक उसके घर पहुंचा और अपना नाम रहीस निवासी मुबारिकपुर बताते हुए कहा कि वह आसपास के लोगों को जानता है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी ने भरोसे में लेकर उसे सिलेंडर का फार्म भरवाने का बहाना बनाया और स्कूटी पर बैठाकर गाजियाबाद के नानू क्षेत्र ले गया। वहां पहुंचने पर युवक ने बहला-फुसलाकर चालाकी से पीड़िता का कुंडल अपनी स्कूटी में रखवा लिया और मौका पाकर स्कूटी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता बदहवास हालत में परिजनों के पास पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्कूटी बरामद कराने व सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में इस तरह की घटनाओं से महिलाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है।