येलो हाउस ने जीता फुटबाल का फाइनल मुकाबला
खेकड़ा कस्बे की होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित एथलॉन स्पोर्टस मीट के दूसरे दिन शनिवार को खेल मैदान उत्साह और रोमांच से भरा नजर आया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
येलो हाउस ने जीता फुटबाल का फाइनल मुकाबला
- होली चाइल्ड एकेडमी में चल रही है एथलॉन स्पोर्टस मीट
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की होली चाइल्ड एकेडमी में आयोजित एथलॉन स्पोर्टस मीट के दूसरे दिन शनिवार को खेल मैदान उत्साह और रोमांच से भरा नजर आया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
भाला फेंक स्पर्धा में अभिजीत यादव, गोला फेंक में मीत बैसल, चक्का फेंक में जयंत त्यागी और स्किपिंग रोप में वंश त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन जूनियर बालक वर्ग में येलो हाउस के सिद्धांत और अभिराज ने शानदार खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया। फुटबॉल फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसमें येलो हाउस ने प्रतिद्वंद्वी टीम को पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टीम कप्तान भारत धामा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार जीत दर्ज की।