कबड्डी खिलाड़ी सुनील महाशय के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
कबड्डी की नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाले फखरपुर गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुनील महाशय का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
कबड्डी खिलाड़ी सुनील महाशय के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
- फखरपुर गांव ने खोया अपना प्रतिभाशाली सपूत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कबड्डी की नर्सरी के रूप में पहचान रखने वाले फखरपुर गांव के प्रतिभाशाली खिलाड़ी सुनील महाशय का गुरुवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
फखरपुर गांव ने देश को अनेक उत्कृष्ट कबड्डी खिलाड़ी दिए हैं, जिनमें सुनील महाशय का नाम विशेष सम्मान से लिया जाता था। उन्होंने देश-विदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में अपने दमदार खेल का प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। कबड्डी लीग में भी उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और खेल जगत में अलग पहचान बनाई। खेल के साथ-साथ वे भारतीय रेलवे में टीटी के पद पर कार्यरत थे और अपने सौम्य स्वभाव व अनुशासित जीवन के लिए भी जाने जाते थे। उनके निधन से न केवल फखरपुर, बल्कि पूरे खेल समुदाय ने एक समर्पित खिलाड़ी और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को खो दिया है। खेल जगत से जुड़े अनेक खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।