जैन मिलन की तृतीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक में तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा का लिया संकल्प
बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ मंदिर के सभागार में रविवार को जैन मिलन की तृतीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक और जैन युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तीर्थ क्षेत्र संरक्षण में युवाओं की सहभागिता को सशक्त बनाना रहा, जिस पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे। तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
जैन मिलन की तृतीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक में तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा का लिया संकल्प
- जैन युवा सम्मेलन का भी हुआ आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बडागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ मंदिर के सभागार में रविवार को जैन मिलन की तृतीय क्षेत्रीय कार्यकारिणी बैठक और जैन युवा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तीर्थ क्षेत्र संरक्षण में युवाओं की सहभागिता को सशक्त बनाना रहा, जिस पर वक्ताओं ने विस्तार से विचार रखे। तीर्थ क्षेत्रों की रक्षा का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन त्रिलोक जैन बडागांव और क्षेत्रीय अध्यक्ष मेरठ प्रदीप जैन ने किया। स्वागत भाषण वीर मुकेश जैन फखरपुर वाले ने प्रस्तुत किया। ध्वजारोहण राकेश जैन साहिबाबाद द्वारा किया गया। समारोह गौरव व राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिवीर सुरेश जैन ऋतुराज ने युवाओं से तीर्थ रक्षा के लिए संगठित प्रयास करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर प्रदीप जैन एडवोकेट एवं क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना राखी जैन ने भी अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि के रूप में वीरांगना मीनाक्षी जैन मजिस्ट्रेट, बागपत और अति विशिष्ट अतिथि राजेश जैन दिल्ली मौजूद रहे। मंच उद्घाटन राजा जैन बागपत ने किया। चित्र अनावरण वीर गौरव जैन दिल्ली ने और दीप प्रज्ज्वलन वीर अजय जैन दिल्ली द्वारा संपन्न हुआ। मंगलाचरण ज्योति जैन मिलन महिला खेकड़ा और महावीर प्रार्थना महिला जैन मिलन खेकड़ा द्वारा प्रस्तुत की गई। युवा जैन मिलन अध्यक्ष वीर संयम जैन ने तीर्थ क्षेत्र रक्षा में युवाओं की भूमिका पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया, जबकि पूर्व प्रधानाचार्य विनय कुमार जैन ने भी संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। त्रिलोक तीर्थ के बच्चों ने स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों को महिला जैन मिलन खेकड़ा की ओर से पारितोषिक प्रदान किए गए। समाज सेवा के लिए युवा अध्यक्ष वीर संयम जैन और महामंत्री वीर आयुष जैन को सम्मानित किया गया। बागपत, बड़ौत, मेरठ व खेकड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए युवाओं को भी पटका पहनाकर सम्मान दिया गया। त्रिलोक जैन को जैन मिलन खेकड़ा की सदस्यता की शपथ दिलाई गई। मवाना, बागपत व अमीनगर सराय में नई शाखाओं के गठन की घोषणा करते हुए उनके पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का समापन पारितोषिक वितरण एवं पंच परमेष्ठी प्रार्थना के साथ हुआ। अंत में जैन मिलन खेकड़ा द्वारा आयोजित जलपान में सभी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में मनोज जैन, मुकेश जैन, अंशुल जैन, संदीप, प्रियांशु जैन, प्रदीप जैन, विनय कुमार जैन, अजय जैन, आयुष जैन, तुषार जैन, रेखा जैन, दिनेश जैन, संगीता जैन, दिशा जैन, बबिता जैन, रीना जैन, रुचि जैन, दीपा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन बंधु शामिल रहे।