गुरुकुल विद्यापीठ की प्रियांशी ने क्लस्टर स्टेट गेम में जीता स्वर्ण

सीबीएसई क्लस्टर स्टेट गेम में गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा की छात्रा प्रियांशी धामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रियांशी ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर चौंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 

गुरुकुल विद्यापीठ की प्रियांशी ने क्लस्टर स्टेट गेम में जीता स्वर्ण

गुरुकुल विद्यापीठ की प्रियांशी ने क्लस्टर स्टेट गेम में जीता स्वर्ण
- 600 मीटर दौड़ में बनी चौंपियन, 400 मीटर में भी जीता रजत पदक
- 330 विद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच 136 स्कूलों को पीछे छोड़कर हासिल की शानदार उपलब्धि
- विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर छात्रा को किया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीबीएसई क्लस्टर स्टेट गेम में गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा की छात्रा प्रियांशी धामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। प्रियांशी ने 600 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर चौंपियन का खिताब हासिल किया। वहीं, 400 मीटर दौड़ में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। 
मेरठ के मवाना स्थित रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 330 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रियांशी ने अपनी प्रतिभा और दमदार प्रदर्शन के बल पर 136 स्कूलों के खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए यह शानदार उपलब्धि हासिल की। सोमवार को विद्यालय परिसर में प्रियांशी के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्रा को सम्मानित कर उसकी सफलता पर खुशी जताई। गुरुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल और उप प्रधानाचार्या राखी झा ने प्रियांशी को बधाई देते हुए कहा कि उसकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने प्रियांशी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिक्षक शिक्षिकाओं और अभिभावकों ने भी छात्रा का उत्साहवर्धन किया।