संभव के अंतर्गत जन समस्याओं का कराया गया समाधान, नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों सहित की जनसुनवाई
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा निगम अधिकारियों ने संभव के अंतर्गत जन समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए कार्यवाही की जिसमें उद्यान तथा निर्माण विभाग द्वारा प्राप्त संदर्भों पर तत्काल टीम भेजकर कार्यवाही कराई गई,
तेजस न्यूज संवाददाता
संभव के अंतर्गत जन समस्याओं का कराया गया समाधान, नगर आयुक्त ने निगम अधिकारियों सहित की जनसुनवाई*
*संभव में प्राप्त 9 संदर्भ पर विभागों ने की कार्यवाही*

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक तथा निगम अधिकारियों ने संभव के अंतर्गत जन समस्याओं को सुना तथा समाधान के लिए कार्यवाही की जिसमें उद्यान तथा निर्माण विभाग द्वारा प्राप्त संदर्भों पर तत्काल टीम भेजकर कार्यवाही कराई गई, संभव में 9 संदर्भ प्राप्त हुए जिसमें चार संदर्भ निर्माण विभाग से दो संदर्भ टैक्स विभाग से तथा तीन संदर्भ उद्यान विभाग से संबंधित प्राप्त हुआ, अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, प्रभारी प्रकाश आश कुमार संभव जनसुनवाई में उपस्थित रहे l राज नगर एक्सटेंशन के साथ-साथ नंदग्राम, चिरंजीवी बिहार, लाल कुआं, जटवाड़ा से शहर निवासियों द्वारा समस्याओं को नगर निगम मुख्यालय में संभव दिवस के अंतर्गत अधिकारियों को बताया गया, कई माननीय पार्षदों द्वारा भी नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए वार्डों में चल रहे विकास कार्यों को रफ्तार से कराने तथा क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें अधिकांश बिंदु निर्माण विभाग से संबंधित रहे l