पुत्र के जन्मदिन पर अधिशासी अधिकारी ने बच्चों में बांटे गर्म वस्त्र

जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल की प्रेरणा से अधिकारियों द्वारा जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ने की मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नगरपालिका खेकड़ा के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने अपने पुत्र के जन्मदिन को एक नेक पहल में परिवर्तित करते हुए टुकाली गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।

पुत्र के जन्मदिन पर अधिशासी अधिकारी ने बच्चों में बांटे गर्म वस्त्र

पुत्र के जन्मदिन पर अधिशासी अधिकारी ने बच्चों में बांटे गर्म वस्त्र
- डीएम अस्मिता लाल की प्रेरणा से टुकाली विद्यालय में हुआ सेवा भाव का आयोजन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
जिलाधिकारी बागपत अस्मिता लाल की प्रेरणा से अधिकारियों द्वारा जन्मदिन को सामाजिक सेवा से जोड़ने की मुहिम लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को नगरपालिका खेकड़ा के अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल ने अपने पुत्र के जन्मदिन को एक नेक पहल में परिवर्तित करते हुए टुकाली गांव के प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के बीच सेवा कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के 103 छात्र-छात्राओं को गर्म वस्त्र वितरित किए गए तथा सभी बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इसके साथ ही बच्चों को एक-एक उपहार भी भेंट किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और जन्मदिन जैसे पारिवारिक अवसर को समाजसेवा व संवेदनशीलता से जोड़ना रहा। बच्चों ने भी कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील धामा इंजीनियर, अपर अभियंता विजेता श्रीवास्तव, खंड शिक्षा अधिकारी सचिन कुमारी, रटौल की अधिशासी अधिकारी आस्था पाठक, विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों व शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी कदम बताया।