इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती

खेकड़ा कस्बे के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में आयोजित सात दिवसीय विशेष समर कैंप का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में नई चीजें सीखीं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती

इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम के समर कैंप में बच्चों ने की जमकर मस्ती
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के इन्द्रप्रस्थ लिटिल किंगडम में आयोजित सात दिवसीय विशेष समर कैंप का सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हो गया। समर कैंप के दौरान बच्चों ने खेल-खेल में नई चीजें सीखीं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।
समर कैंप का शुभारम्भ प्रधानाध्यापिका अर्चना महाजन ने फीता काटकर किया था। कैंप में बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए मनोरंजन, रचनात्मकता और सीखने से जुड़ी कई गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने जेट राइड, पॉटरी, टैलेंट शो, जुम्बा डांस, ग्लिटर ग्लासेस, बिना आग के कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, मूवी टाइम और पूल पार्टी जैसी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिला। विद्यालय परिसर पूरे सप्ताह बच्चों की हंसी, उमंग और उत्साह से गूंजता रहा। प्रधानाध्यापिका अर्चना महाजन ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में मनोरंजन के साथ-साथ रचनात्मक एवं शारीरिक विकास के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समर कैंप के सफल आयोजन में शिक्षिकाओं और अभिभावकों का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और प्रतिभागी बच्चों का आभार व्यक्त किया।