नाबालिग किशोरी को ले जाने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

खेकड़ा कस्बे से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसे ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर पहले भी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से किशोरी की बरामदगी, परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नाबालिग किशोरी को ले जाने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज

नाबालिग किशोरी को ले जाने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
- पिता ने पहले भी मारपीट कर किशोरी को ले जाने के प्रयास का लगाया आरोप
- किशोरी के साथ दुष्कर्म का भी आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसे ले जाने का आरोप लगाया है। साथ ही आरोपी पर पहले भी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने पुलिस से किशोरी की बरामदगी, परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित पिता के अनुसार, उसकी बेटी 12 अक्टूबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता ने इस मामले में युवक के पिता, उसके मामा और कस्बे की मुख्य बाजार में पनीर बेचने वाले व्यक्ति, उसकी बेटी और बेटे सहित छह लोगों की भूमिका होने का आरोप लगाया है। तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोग दबंग प्रवृत्ति के हैं। इससे पहले भी मारपीट कर किशोरी को जबरन ले जाने का प्रयास किया गया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। परिजनों ने किशोरी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशीष पुंडीर ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।