चाकू लेकर घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने दबोचा

खेकड़ा कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में बुधवार रात एक युवक चाकू लेकर पड़ोसी के घर में घुस गया। सतर्क पड़ोसी ने उसे दबोच लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

चाकू लेकर घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने दबोचा

चाकू लेकर घर में घुसे युवक को पड़ोसियों ने दबोचा
- धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के शेखपुरा मोहल्ले में बुधवार रात एक युवक चाकू लेकर पड़ोसी के घर में घुस गया। सतर्क पड़ोसी ने उसे दबोच लिया, जिसके बाद परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार, देर रात शेखपुरा मोहल्ले में एक युवक चाकू लेकर पड़ोसी के मकान में घुसने का प्रयास कर रहा था। आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गया और उसने युवक को पकड़ लिया। इस दौरान मोहल्ले में हंगामा मच गया। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी की धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को चाकू सहित हिरासत में लिया और थाने ले गई। पुलिस के अनुसार, युवक से पूछताछ की जा रही है कि वह चाकू लेकर घर में क्यों घुसा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से युवक के खिलाफ तहरीर दी गई है।