घिटोरा में गणित प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, नमन ने जीती साइकिल
घिटोरा ग्राम स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित गणित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले नमन ने साइकिल जीती।
घिटोरा में गणित प्रतिभाओं का शानदार प्रदर्शन, नमन ने जीती साइकिल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
घिटोरा ग्राम स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित गणित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने वाले नमन ने साइकिल जीती।
प्रतियोगिता में घिटौरा के ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल, एसडीआर पब्लिक स्कूल और राजेश पायलट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिणामों में एसडीआर पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र नमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र दक्ष द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि एसडीआर पब्लिक स्कूल की छात्रा अंशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त सात प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र नमन को साइकिल भेंट कर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक आचार्य आनंद बैसला ने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधक रामकुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्य मुकेश सिंघल ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों की तार्किक सोच और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम में सुरेंद्र, बलीचंद, धर्मेंद्र, संदीप, सतेंद्र शर्मा, सचिन शर्मा, मनवीर, नवीन, हर्ष, रिंकू, प्रवीण, रिंकी, आशु बैसला, तानिया, विभा, निधि, अंजली, काजल, पायल, सारिका, मौसम, हर्षिता शैली, राखी, प्रिया, आँचल, आरती सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।