गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।

गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में सांस्कृतिक रंगों के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गुरुकुल विद्यापीठ खेकड़ा में शनिवार को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी।
समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक मुकेश गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रभा सिंघल और उपप्रधानाचार्य राखी झा द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया। सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया, जिससे पूरे परिसर में देशभक्ति का वातावरण बन गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने प्रेरणादायी कविताएं और मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में छात्रों द्वारा एक सुंदर नाट्य मंचन किया गया, जिसमें देश की महानता, एकता और विकास की झलक दिखाई गई। नाटक के माध्यम से राष्ट्र के प्रति समर्पण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर संजय शर्मा, सोनू कुमार, अरविंद शर्मा, सलीम अहमद, शिक्षिकाएं राखी भारती, रेनू शर्मा, दीपा धामा, अनीता धामा, शिवांगी शर्मा, सुधा, रूबी यादव आदि स्टाफ शामिल रहा।