खेकड़ा तहसील में समाधान दिवस, 8 शिकायतों की सुनवाई
शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों बड़ौत, बागपत एवं खेकड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खेकड़ा तहसील पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
खेकड़ा तहसील में समाधान दिवस, 8 शिकायतों की सुनवाई
- डीएम ने किया औचक निरीक्षण, एक प्रकरण का मौके पर निस्तारण
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों बड़ौत, बागपत एवं खेकड़ा में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खेकड़ा तहसील पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस के दौरान खेकड़ा तहसील में कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं जनपद स्तर पर बड़ौत तहसील में प्राप्त 28 शिकायतों में से छह, बागपत तहसील में 37 में से नौ मामलों का तत्काल समाधान किया गया। इस प्रकार कुल 73 शिकायतों में से 16 का निस्तारण मौके पर संभव हो सका। जनसुनवाई में राजस्व, विद्युत, नगर विकास, समाज कल्याण एवं पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने शेष लंबित मामलों में विभागीय समन्वय के साथ समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के उपरांत जिलाधिकारी ने खेकड़ा तहसील परिसर का निरीक्षण कर अभिलेख व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय, उपजिलाधिकारी निकेत वर्मा, एसीएमओ डॉ. एम.एम. भदौरिया, तहसीलदार वृत्तिका श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।