फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष
फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला। कस्बे में पंडित अशोक कौशिक के प्रतिष्ठान पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में फिल्म के शीर्षक और कथावस्तु को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि फिल्म को शीघ्र बैन नहीं किया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष
- बैठक में बैन की मांग, चेतावनी—मांगें न मानी गईं तो होगा उग्र आंदोलन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
फिल्म घूसखोर पंडित को लेकर ब्राह्मण समाज में गहरा आक्रोश देखने को मिला। कस्बे में पंडित अशोक कौशिक के प्रतिष्ठान पर आयोजित ब्राह्मण समाज की बैठक में फिल्म के शीर्षक और कथावस्तु को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि फिल्म को शीघ्र बैन नहीं किया गया तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए खाप चौधरी उमेश शर्मा ने कहा कि फिल्म निर्माता एवं कलाकारों को ब्राह्मण समाज का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि घूसखोर पंडित जैसे शीर्षक से भारतीय समाज की पूजनीय ब्राह्मण जाति की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में फिल्म के निर्माता और अभिनेता की तीखी निंदा करते हुए सरकार से फिल्म को पूर्णतः प्रतिबंधित करने तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की गई। समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ा जाएगा। बैठक में कमल त्रिपाठी, योगेश कौशिक, प्रदीप कौशिक, संजय वशिष्ठ, अखिलेश शास्त्री, देवेंद्र वशिष्ठ, डब्बू मेंबर, विजय शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।