खेकड़ा के इस्लामुद्दीन ने हथकरघा कला में लहराया परचम

खादी और हथकरघा उद्योग की पहचान रखने वाले खेकड़ा कस्बे के बुनकर इस्लामुद्दीन ने अपनी हुनरमंदी का परचम लहराते हुए संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार में द्वितीय स्थान हासिल किया है। कॉटन बेडशीट के उत्कृष्ट निर्माण के लिए उन्हें 15 हजार रुपये की नगद राशि और सम्मान प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धि से कस्बे के बुनकरों और लोगों में खुशी की लहर है।

खेकड़ा के इस्लामुद्दीन ने हथकरघा कला में लहराया परचम

खेकड़ा के इस्लामुद्दीन ने हथकरघा कला में लहराया परचम
- संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार में कॉटन बेडशीट निर्माण के लिए मिला द्वितीय स्थान, 15 हजार रुपये से सम्मानित
- मेरठ के मनोज गुप्ता प्रथम और बागपत के प्रमोद तृतीय रहे, कस्बे में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खादी और हथकरघा उद्योग की पहचान रखने वाले खेकड़ा कस्बे के बुनकर इस्लामुद्दीन ने अपनी हुनरमंदी का परचम लहराते हुए संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार में द्वितीय स्थान हासिल किया है। कॉटन बेडशीट के उत्कृष्ट निर्माण के लिए उन्हें 15 हजार रुपये की नगद राशि और सम्मान प्रदान किया गया। उनकी उपलब्धि से कस्बे के बुनकरों और लोगों में खुशी की लहर है।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के हथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने और उनकी कला को सम्मान देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में गठित समिति ने रविवार को उत्कृष्ट बुनकरों का चयन किया। मेरठ के विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार योजना के तहत क्षेत्रीय विजेताओं का चयन किया गया।
समिति ने बुनकरों द्वारा तैयार किए गए उत्कृष्ट वस्त्रों और सैंपलों का बारीकी से मूल्यांकन करने के बाद प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की। कॉटन डोरमेट निर्माण में मेरठ के मनोज गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं खेकड़ा के इस्लामुद्दीन ने कॉटन बेडशीट निर्माण में द्वितीय स्थान प्राप्त कर 15 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। बागपत के प्रमोद ने बेहतर तौलिया निर्माण के लिए तृतीय स्थान हासिल किया और उन्हें 10 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। खेकड़ा के बुनकर इस्लामुद्दीन की सफलता को कस्बे की पारंपरिक हथकरघा कला की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम में परिक्षेत्रीय सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, पश्चिमी क्षेत्र अरविंद कुमार सिंह के अलावा बुनकर सेवा केंद्र मेरठ, यूपी हैंडलूम कॉरपोरेशन, यूपिका, उपायुक्त उद्योग, नामित बुनकर प्रतिनिधि, विभागीय वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।