नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर खेकड़ा में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश

आजाद हिंद फौज की वीरांगना नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर 26 जुलाई को उनके पैतृक कस्बे खेकड़ा में भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम नीरा आर्य स्मारक एवं पुस्तकालय में सुबह 10 बजे हवन के साथ शुरू होगा, इसके बाद 11 बजे नीरा आर्य और कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर खेकड़ा में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश

नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर खेकड़ा में गूंजेगा देशभक्ति का संदेश
- स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारी परिवारों के वंशजों का होगा सम्मान, कारगिल शहीदों को भी श्रद्धांजलि
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आजाद हिंद फौज की वीरांगना नीरा आर्य की पुण्यतिथि पर 26 जुलाई को उनके पैतृक कस्बे खेकड़ा में भव्य श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम नीरा आर्य स्मारक एवं पुस्तकालय में सुबह 10 बजे हवन के साथ शुरू होगा, इसके बाद 11 बजे नीरा आर्य और कारगिल के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।
समारोह में देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया जाएगा, वहीं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भी नमन किया जाएगा। कार्यक्रम के सह संयोजक डॉ. राघवेंद्र चौधरी (स्वतंत्रता सेनानी मुरारी लाल के वंशज) ने बताया कि स्मारक का निर्माण लेखिका मधु धामा और उनके पति तेजपाल धामा ने कराया है, जिसका संचालन हरबीर कर रहे हैं। आयोजन में खास तौर पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साथ रहे 102 वर्षीय आर. माधवन, नेताजी की वंशज राजश्री चौधरी, क्रांतिकारी सुखदेव के वंशज अनुज थापर और नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम धामा की उपस्थिति विशेष आकर्षण रहेगी। शुक्रवार को डा. रंजीत सिंह मैमोरियल क्लीनिक में हुई तैयारी बैठक में संयोजक डॉ. हरपाल सिंह जटराणा, डा. जगपाल सिंह तेवतिया, मनोज जैन, चौधरी नरेश शर्मा, इकबाल कवि, देवेंद्र भगत, नेपाल सिंह, अमित धामा और हर्ष शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।