जेपी एकेडमी में अंकिता बनी टॉपर, 100% रहा परीक्षा परिणाम

खेकड़ा कस्बे स्थित जेपी एकेडमी ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा अंकिता ने 95.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।

जेपी एकेडमी में अंकिता बनी टॉपर, 100% रहा परीक्षा परिणाम

जेपी एकेडमी में अंकिता बनी टॉपर, 100% रहा परीक्षा परिणाम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे स्थित जेपी एकेडमी ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की छात्रा अंकिता ने 95.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इस वर्ष सभी विद्यार्थियों ने अच्छे अंक प्राप्त किए। अंकिता ने सभी विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिका रावत ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान और अविका त्यागी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर सफलता का जश्न मनाया और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।