प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 75 गर्भवतियों की जांच

खेकड़ा सीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 75 गर्भवतियों की जांच की गई। इनमें 12 गर्भवतियों में हाई रिस्क प्रेग्नेसी मिली। उनको सलाह और उपचार दिया गया। 

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 75 गर्भवतियों की जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर 75 गर्भवतियों की जांच
- 12 गर्भवतियां हाईरिस्क प्रेग्नेंसी में चिन्हित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीएचसी पर आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में 75 गर्भवतियों की जांच की गई। इनमें 12 गर्भवतियों में हाई रिस्क प्रेग्नेसी मिली। उनको सलाह और उपचार दिया गया। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस को लेकर गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। शुभारम्भ सीएचसी अधीक्षक डा. ताहिर ने किया। बताया कि शिविर में 75 गर्भवतियों की जांच हुई। इसमें 12 महिलाओं में उच्च गर्भावस्था जोखिम की स्थिति पाई गई। चिन्हित गर्भवतियों को उपचार संबंधी परामर्श दिया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं सीनियर सर्जन डा. समोला ने जांच व उपचार दिया। शिविर में नर्सिंग आफिसर आरिफा तबस्सुम, एलटी नफीस खान आदि स्टाफ मौजूद रहा।