रटौल में बुखार से विवाहिता की मौत, दर्जनों लोग बीमार

रटौल कस्बे में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 25 वर्षीय विवाहिता की बुखार के चलते मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। वहीं कई मरीजों में प्लेटलेट काउंट कम मिलने से डेंगू संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।

रटौल में बुखार से विवाहिता की मौत, दर्जनों लोग बीमार

रटौल में बुखार से विवाहिता की मौत, दर्जनों लोग बीमार
- कम मिल रहा प्लेटलेट काउंट, डेंगू का खतरा बढ़ा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
रटौल कस्बे में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 25 वर्षीय विवाहिता की बुखार के चलते मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में चिंता का माहौल है। वहीं कई मरीजों में प्लेटलेट काउंट कम मिलने से डेंगू संक्रमण का खतरा बढ़ता नजर आ रहा है।
जानकारी के अनुसार, रटौल निवासी मोनू की पत्नी पिंकी (25) पिछले चार दिनों से तेज बुखार से पीड़ित थी। पहले उसका इलाज निजी चिकित्सक से कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे खेकड़ा के एक डॉक्टर के पास भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि खेकड़ा में कराए गए ब्लड टेस्ट में प्लेटलेट्स काफी कम मिले, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे तुरंत बड़ौत के आस्था अस्पताल भेजा। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में हैं, जिनमें प्रवेज, शब्बो, रिहान, फरमान, सुऐब समेत कई लोग शामिल हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में फॉगिंग और चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो डेंगू का प्रकोप और तेजी से फैल सकता है।