सूचना मिलते ही प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, प्रस्तावित बाल विवाह रुकवाया
खेकड़ा कस्बे में चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एक प्रस्तावित बाल विवाह को समय रहते रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित बालिकाओं को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।
सूचना मिलते ही प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, प्रस्तावित बाल विवाह रुकवाया
- एएचटी टीम व जिला प्रोबेशन विभाग ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में चाइल्ड हेल्पलाइन पर मिली सूचना के बाद प्रशासन ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए एक प्रस्तावित बाल विवाह को समय रहते रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान संबंधित बालिकाओं को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष प्रस्तुत कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सुपुर्द किया गया।
थाना एएचटी टीम और जिला प्रोबेशन कार्यालय से चाइल्ड हेल्पलाइन परियोजना समन्वयक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परिजनों से संवाद कर उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों तथा इससे संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए विवाह को तत्काल प्रभाव से निरस्त कराया गया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों को भी जागरूक करते हुए शिक्षा के महत्व, बाल संरक्षण और बाल विवाह निषेध कानून के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं बाल विवाह की सूचना मिले तो तुरंत हेल्पलाइन 1098 पर जानकारी दें, ताकि बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके।