खेकड़ा पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर व अवैध शस्त्र धारक गिरफ्तार

खेकड़ा कोतवाली पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का मंगलवार को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।

खेकड़ा पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर व अवैध शस्त्र धारक गिरफ्तार

खेकड़ा पुलिस की कार्रवाई: शराब तस्कर व अवैध शस्त्र धारक गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली पुलिस ने अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और एक युवक को अवैध शस्त्र के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों का मंगलवार को चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, कस्बे की काशीराम कॉलोनी निवासी आकाश को तस्करी के लिए लाई गई शराब के साथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध रूप से ले जाए जा रहे शराब के 25 पव्वे बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में सकरोद गांव के राहुल को एक अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शस्त्र को जब्त कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब व शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।