तांत्रिक विद्या के नाम पर 18 लाख की ठगी, परिवार को जान से मारने की धमकी
खेकड़ा कस्बे में तांत्रिक विद्या और मुनाफा बढ़ाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने विश्वास में लेकर करीब 18 लाख रुपये हड़प लिए और अब पैसे वापस मांगने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले में कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
तांत्रिक विद्या के नाम पर 18 लाख की ठगी, परिवार को जान से मारने की धमकी
- खेकड़ा की महिला ने कई लोगों पर लगाया धोखाधड़ी और उत्पीड़न का आरोप
- पुलिस से कार्रवाई कर रकम वापस दिलाने की लगाई गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में तांत्रिक विद्या और मुनाफा बढ़ाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने विश्वास में लेकर करीब 18 लाख रुपये हड़प लिए और अब पैसे वापस मांगने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले में कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कस्बे के बड़ागांव फाटक के पास रहने वाली सुशीला देवी ने क्षेत्राधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति ओमपाल सिंह का परिचित एक पूर्व सभासद लंबे समय से प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त का कार्य करता था। आरोप है कि उसने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर परिवार को अधिक मुनाफे और तांत्रिक क्रियाओं के जरिए धन बढ़ाने का लालच दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने दावा किया कि तांत्रिक विधि से रुपये कई गुना बढ़ाए जा सकते हैं और इस बहाने अलग-अलग किश्तों में उनसे करीब 18 लाख रुपये ले लिए गए। जब परिवार को शक हुआ और उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने रुपये लौटाने से साफ इंकार कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि अब आरोपी लगातार घर पहुंचकर गाली-गलौज कर रहे हैं और तांत्रिक विद्या के नाम पर डराने-धमकाने के साथ परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। शिकायत में कई लोगों को नामजद करते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, रकम वापस दिलाने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शिकायत सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।