खटटा प्रहलादपुर में सजी साहित्य और संस्कृति की अनूठी शाम, ‘गोदान’ के प्रदर्शन से उमड़ा जनसमूह

खटटा प्रहलादपुर गांव में गौ सेवा समिति के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन पर आधारित फिल्म गोदान का विशेष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और फिल्म के माध्यम से साहित्य, समाज और संस्कृति का सजीव अनुभव किया।

खटटा प्रहलादपुर में सजी साहित्य और संस्कृति की अनूठी शाम, ‘गोदान’ के प्रदर्शन से उमड़ा जनसमूह

खटटा प्रहलादपुर में सजी साहित्य और संस्कृति की अनूठी शाम, ‘गोदान’ के प्रदर्शन से उमड़ा जनसमूह
- गौ सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ विशेष प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खटटा प्रहलादपुर गांव में गौ सेवा समिति के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति और ग्रामीण जीवन पर आधारित फिल्म गोदान का विशेष प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और फिल्म के माध्यम से साहित्य, समाज और संस्कृति का सजीव अनुभव किया।
यह फिल्म महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के कालजयी उपन्यास गोदान पर आधारित है। प्रदर्शन के दौरान दर्शकों ने होरी, धनिया और गोबर जैसे पात्रों के माध्यम से किसान जीवन के संघर्ष, सामाजिक विषमताओं और उस समय की वास्तविकताओं को पर्दे पर जीवंत रूप में देखा। मूवी समिति के जिला संयोजक अमित धामा ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य आज की व्यस्त जीवनशैली में लोगों को अपनी साहित्यिक विरासत से जोड़ना तथा नई पीढ़ी को प्रेमचंद की रचनाओं से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि सिनेमा के माध्यम से सामाजिक संवेदनशीलता, किसान जीवन के प्रति सम्मान और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में गौमाता के पौराणिक महत्व, वैज्ञानिक पहलुओं और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं का भी प्रभावी संदेश दिया गया। साथ ही युवाओं को गोसंरक्षण और सामाजिक दायित्वों से जोड़ने की प्रेरणा दी गई। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मनोरंजन के साथ-साथ समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम ने ग्रामीणों में साहित्य और संस्कृति के प्रति नई जागरूकता पैदा की। इस अवसर पर गौसेवा प्रमुख प्रविन्द्र आर्य वासुदेव, विजयपाल धामा, मनुपाल बंसल, संदीप प्रजापति, अलका बहन, सुभाष धामा, राजसिंह पहलवान, अमरपाल, अमित मानव, बलराम यादव, सागर,  देव, सन्नी गुप्ता, कमल, रिंकू, सोनू चौहान, दिनेश नारायण, मुकेश शर्मा, राज सिरोही, वरुण, विकास जैन, चिंटू दहिया, महिपाल ठाकुर, संजय, विनोद, अमित आदि अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और युवा उपस्थित रहे।