जनता इंटर कॉलेज की चारदीवारी निर्माण जल्द कराने की उठी मांग
बसी गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की चारदीवारी का निर्माण शीघ्र कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से जनहित में जल्द कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है।
जनता इंटर कॉलेज की चारदीवारी निर्माण जल्द कराने की उठी मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की चारदीवारी का निर्माण शीघ्र कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। ग्राम प्रधान ने इस संबंध में क्षेत्रीय सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान से जनहित में जल्द कार्य शुरू कराने का अनुरोध किया है।
ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि कुछ समय पूर्व उन्होंने सांसद से सांसद निधि के माध्यम से कॉलेज की चारदीवारी बनवाने की मांग की थी, जिस पर सांसद ने सहमति देते हुए निर्माण कराने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद प्रशासन को आवश्यक कार्यवाही हेतु पत्र भी भेजा गया था। इसके पश्चात संबंधित विभाग के जूनियर इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया, चारदीवारी की नाप-तौल की और निर्माण का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। यह प्रस्ताव संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ सांसद को भी भेज दिया गया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि कॉलेज की चारदीवारी न होने से सुरक्षा संबंधी दिक्कतें बनी रहती हैं। उन्होंने जनहित और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराने की मांग दोहराई है।