जैन महिलाओं ने धार्मिक भावना पारिवारिक एकता का दिया संदेश

महिला जैन मिलन खेकड़ा की मासिक बैठक में धार्मिक भावना पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया। महिलाओं ने गीत भजन के माध्यम से श्रीजी का गुणगान किया।

जैन महिलाओं ने धार्मिक भावना पारिवारिक एकता का दिया संदेश

जैन महिलाओं ने धार्मिक भावना पारिवारिक एकता का दिया संदेश
- महिला जैन मिलन की मासिक बैठक संपन्न
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महिला जैन मिलन खेकड़ा की मासिक बैठक में धार्मिक भावना पारिवारिक एकता का संदेश दिया गया। महिलाओं ने गीत भजन के माध्यम से श्रीजी का गुणगान किया।
कस्बे में वीरांगना संगीता जैन के निवास पर संपन्न हुई महिला जैन मिलन की बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्र और भगवान महावीर की प्रार्थना से हुआ। बैठक में बाहुबली मंदिर और भक्तांबर तीर्थ के पंचकल्याणक महोत्सव में सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया। सभी ने सपरिवार भाग लेने की स्वीकृति दी। वक्ताओं ने बताया कि आगामी 29 अक्टूबर से छोटे जैन मंदिर में श्री सिद्ध चक्र विधान अंतसमति माताजी के सानिध्य में प्रारंभ होगा। अध्यक्ष रेखा जैन ने सभी सदस्यों को इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान 12 भावना, दुख हरण स्तुति और वैराग्य भावना का पाठ किया गया। सामान्य प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। समय पर पहुंचने वालों के लकी ड्रा में बबीता जैन विजेता रहीं। जैन ज्योति मिलन की मंत्री कमलेश जैन, मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  जनेश्वर दयाल जैन विशेष अतिथि रूप से आमंत्रित रहे। अंत में पंच परमेष्ठी और आरती के साथ सभा का समापन किया गया। अध्यक्षता वीरांगना रेखा जैन ने की, जबकि संचालन वीरांगना बबिता जैन ने किया।