गोरखपुर से सिल्वर मेडल जीतकर लौटे पहलवान सामी हुसैन का भव्य स्वागत
गोरखपुर में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में खेकड़ा कस्बे के दादा महारम अखाड़े के प्रतिभावान पहलवान सामी हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। गुरुवार को अखाड़े पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
गोरखपुर से सिल्वर मेडल जीतकर लौटे पहलवान सामी हुसैन का भव्य स्वागत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गोरखपुर में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में कस्बे के दादा महारम अखाड़े के प्रतिभावान पहलवान सामी हुसैन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। गुरुवार को अखाड़े पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।
दिल्ली–सहारनपुर राजमार्ग स्थित दादा महारम अखाड़े के खलीफा बिंदू पहलवान ने बताया कि बागपत निवासी सामी हुसैन ने 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चले नेशनल स्कूल गेम्स में प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। समी हुसैन के अखाड़े लौटने पर पहलवानों और खेल प्रेमियों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। स्वागत करने वालों में प्रमेंद्र प्रमुख, प्रवीण प्रधान, लाला पहलवान, पीयूष नैन, छोटू नैन, उज्ज्वल, हैप्पी, शेरा यादव, अनश, बादल, धुरू, मन, बोबी कोच सहित कई साथी पहलवान शामिल रहे। सामुदायिक स्तर पर इस उपलब्धि की सराहना की जा रही है और अखाड़े के खिलाड़ियों में भी उत्साह का माहौल है।