तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम ने चलाया जन जागरूकता अभियान

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 66 शैक्षणिक संस्थानों में त्बाकू और नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम ने चलाया जन जागरूकता अभियान

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्व विद्यालय में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह अभियान जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ टीम की जिला सलाहकार श्वेता खुराना के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस जन जागरूकता कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी ने की।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 26 जून तक गौतमबुद्ध नगर में जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की टीम द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान व्यापक स्तर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है। केंद्र सरकार मादक पदार्थ को कम करने और अवैध तस्करी को रोकने के लिए कई कदम उठा रही है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मादक पदार्थों की तस्करी से सख्ती के साथ निपटने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जैसे नोडल निकायों के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, जिला तम्बाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की जिला सलाहकार श्वेता खुराना ने बताया कि मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में चलाया जा रहे पखवाड़े में शारदा विश्व विद्यालय, एमिटी विश्व विद्यालय, एपीजे स्कूल, एफडीआई कॉलेज, गेल ट्रेनिंग सेंटर, जीआईसी स्कूल, जेएसएस कॉलेज, समसारा स्कूल, श्री चैतन्या एकाडमिक और सेंट थामस एजुकेश ऑफ कॉलेज के पास से तम्बाकू और मादक पदार्थों की दुकानों को हटवाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 66 शैक्षणिक संस्थानों में त्बाकू और नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शारदा विश्व विद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी, डॉक्टर चंदन सोनी, डॉक्टर श्वेता खुराना, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, एंटी नारकोटिक्स सौरभ विक्रम समेत कई स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।