दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

खेकड़ा क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, जान से मारने का प्रयास करने और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या की कोशिश, देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव की एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, जान से मारने का प्रयास करने और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुबारिकपुर गांव निवासी एक श्रमिक ने करीब दो वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी मुरादनगर निवासी युवक के साथ की थी। परिजनों ने अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार शादी में दान-दहेज दिया था, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष इससे संतुष्ट नहीं हुआ और विवाहिता पर लगातार 50 हजार रुपये नकद लाने का दबाव बनाया जाने लगा। पीड़िता का कहना है कि रिश्तेदारी बचाए रखने के लिए उसके पिता ने उधार लेकर ससुराल पक्ष को 20 हजार रुपये नगद भी दिए, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों की मांगें खत्म नहीं हुईं। इसके बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त रकम लाने के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना बढ़ा दी। विवाहिता ने आरोप लगाया कि जब उसने और पैसे लाने से मना किया तो उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। इतना ही नहीं, उसने अपने देवर पर जबरन दुष्कर्म करने की कोशिश का भी गंभीर आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के पिता तत्काल उसे ससुराल से वापस मायके ले आए। मामले को लेकर परिवार में भारी आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।