बीएड कॉलेज समिति के सचिव से 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

खेकड़ा कस्बे के लखमी चंद्र पटवारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन समिति के सचिव मुकेश जैन ने दो युवकों पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीएड कॉलेज समिति के सचिव से 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

बीएड कॉलेज समिति के सचिव से 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के लखमी चंद्र पटवारी कॉलेज ऑफ एजुकेशन समिति के सचिव मुकेश जैन ने दो युवकों पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली में दी गई शिकायत में मुकेश जैन ने बताया कि दो मार्च को वह अपने परिवार और कर्मचारियों के साथ कार से अस्पताल में होली खेलने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पाठशाला रोड पर दो युवकों ने उनकी कार को रुकवा लिया। शुरुआत में दोनों युवक बीएड कॉलेज में प्रवेश को लेकर बातचीत करने लगे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद दोनों का रवैया बदल गया और उन्होंने मुकेश जैन से कहा कि वह काफी कमाई कर रहे हैं, इसलिए उन्हें 20 लाख रुपये देने होंगे। रुपये न देने पर उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मुकेश जैन की तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा।