समाजसेवी शिक्षक की मौत से छाया शोक

खेकड़ा कस्बे के समाजसेेवी वयोवृद्ध शिक्षक धर्मपाल शर्मा का गुरूवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से कस्बे में शोक छा गया।

समाजसेवी शिक्षक की मौत से छाया शोक

समाजसेवी शिक्षक की मौत से छाया शोक
- विद्याभवन स्कूल में कार्यरत थे दिवंगत धर्मपाल शर्मा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के समाजसेेवी वयोवृद्ध शिक्षक धर्मपाल शर्मा का गुरूवार को हृदयगति रूकने से निधन हो गया। उनके निधन से कस्बे में शोक छा गया।
वर्षो से शिक्षण कार्य और समाजसेवा से जुडे रहने वाले धर्मपाल शर्मा सेवानिवृति के बाद कस्बे के विद्याभवन पब्लिक स्कूल शिक्षक थे। गुरुवार सुबह भी वह रोजाना की तरह स्कूल गए थे। वहां अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा। साथी शिक्षक तुरंत ही उसे उपचार के लिए चिकित्सक के यहां ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से कस्बे में शोक छा गया। प्रधानाचार्या अनिता शर्मा, समाजसेवी अनुज कौशिक, तरूण गुप्ता, प्रवीन शर्मा, अंकुर गौड, उमेश शर्मा आदि ने निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। लम्बी शवयात्रा के बाद उनका अंतिम संस्कार का विदाई दी गई।