जेल से रिहा होकर घर लौटे युवक को फिर मिली झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
कस्बा व थाना खेकड़ा के करबला मोहल्ला निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर पड़ोस के ही दंपत्ति पर बार-बार धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
जेल से रिहा होकर घर लौटे युवक को फिर मिली झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी, पुलिस से लगाई गुहार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बा व थाना खेकड़ा के करबला मोहल्ला निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत देकर पड़ोस के ही दंपत्ति पर बार-बार धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करबला मोहल्ला निवासी सुहेब ने पुलिस को दिए पत्र में बताया कि पूर्व में आरोपी पक्ष ने उस पर लड़की के झूठे मामले में केस दर्ज कराया था, जिसके चलते उसे जेल जाना पड़ा था। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना के सदमे में उसकी मां का भी देहांत हो गया था, जबकि इस पूरे मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। पीड़ित सुहेब का कहना है कि जेल से रिहा होने के बाद जब वह अपने घर लौटा, तो आरोपी पक्ष उसे आते-जाते तथा घर के बाहर बैठने पर रोक-टोक करते हुए आपत्ति जताते हैं। आरोपी पक्ष उसे लगातार धमकी दे रहा है कि या तो वह घर से निकलना बंद कर दे, वरना उसे दोबारा किसी झूठे केस में फंसा दिया जाएगा या फिर जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों की धमकियों से खौफजदा पीड़ित ने थाना खेकड़ा पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामला दर्ज करने और दबंगों से अपनी जान बचाने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।