गांव के शुद्धिकरण और अच्छी बारिश की कामना को यज्ञ में दी आहुति
पुराना सुभानपुर गांव स्थित भूमिया बाबा धार्मिक स्थल पर रविवार को हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर गांव के शुद्धिकरण, सुख-शांति और समृद्धि के साथ इंद्रदेव से भरपूर वर्षा की कामना की।
गांव के शुद्धिकरण और अच्छी बारिश की कामना को यज्ञ में दी आहुति
- पुराना सुभानपुर में भूमिया बाबा स्थल पर हवन-यज्ञ और भंडारा, बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए शामिल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
पुराना सुभानपुर गांव स्थित भूमिया बाबा धार्मिक स्थल पर रविवार को हवन-यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच ग्रामीणों ने यज्ञ में आहुति देकर गांव के शुद्धिकरण, सुख-शांति और समृद्धि के साथ इंद्रदेव से भरपूर वर्षा की कामना की।
हवन-यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्रामीणों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में आहुति देकर गांव में सुख-समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए प्रार्थना की। ग्रामीणों का कहना था कि धार्मिक आयोजनों से गांव में सकारात्मक वातावरण के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है। हवन के बाद आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान संदीप त्यागी, जगरेश त्यागी, सुशील मास्टर, गजेंद्र प्रधान, सुखबीर, देवेंद्र, अजय त्यागी, रोहतास, गजेंद्र शर्मा, सचिन त्यागी, हनी त्यागी, लव अरोड़ा और अनुज त्यागी समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।