गुरु स्मृति दिवस पर उमड़ी आस्था, सन्मति निलय भवन का हुआ शिलान्यास

बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ में रविवार को गुरु स्मृति दिवस श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सन्मति निलय भवन के निर्माण के लिए विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ब्रह्मलीन गुरु सन्मति सागर महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरु स्मृति दिवस पर उमड़ी आस्था, सन्मति निलय भवन का हुआ शिलान्यास

गुरु स्मृति दिवस पर उमड़ी आस्था, सन्मति निलय भवन का हुआ शिलान्यास
– बड़ागांव त्रिलोक तीर्थ में भक्ति और श्रद्धा के बीच संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ में रविवार को गुरु स्मृति दिवस श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सन्मति निलय भवन के निर्माण के लिए विधिवत शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर ब्रह्मलीन गुरु सन्मति सागर महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का शुभारंभ एलाचार्य त्रिलोक भूषण महाराज, आर्यिका मुक्ति भूषण माताजी, आर्यिका दृष्टि भूषण माताजी, आर्यिका अनुभूति भूषण माताजी तथा क्षुल्लक योग भूषण महाराज के सान्निध्य में मंगलाचरण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु परंपरा का स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना की और भक्ति भाव से कार्यक्रमों में सहभागिता की। इसके उपरांत सन्मति निलय भवन के निर्माण के लिए विधिवत शिलान्यास किया गया। इस पुण्य कार्य में लक्ष्मीनगर (दिल्ली) निवासी मनीष जैन, गौरव जैन, जितेंद्र जैन और सौरभ जैन के परिवारों का विशेष सहयोग रहा। जैन समाज के लोगों ने इसे धर्म और समाज के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं ने ब्रह्मलीन गुरु सन्मति सागर महाराज के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में धर्म, सेवा और सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भक्ति गीतों और प्रवचनों से वातावरण आध्यात्मिकता से सराबोर रहा। समारोह में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में त्रिलोक चंद जैन, ब्रह्मचारी नवीन, राजेंद्र प्रसाद जैन, गजराज गंगवाल, महेंद्र जैन, के.सी. जैन सहित समाज के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।