इंडेन गैस ने रिफिल बुकिंग को बनाया आसान, मिस्ड कॉल और IVRS सुविधा शुरू

घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडेन गैस ने रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल देकर या IVRS के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

इंडेन गैस ने रिफिल बुकिंग को बनाया आसान, मिस्ड कॉल और IVRS सुविधा शुरू

इंडेन गैस ने रिफिल बुकिंग को बनाया आसान, मिस्ड कॉल और IVRS सुविधा शुरू
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंडेन गैस ने रिफिल बुकिंग की प्रक्रिया को और सरल बना दिया है। अब ग्राहक केवल एक मिस्ड कॉल देकर या IVRS के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, बढ़ती कॉल ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए यह नई सुविधा शुरू की गई है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ग्राहक 89272256667 पर मिस्ड कॉल देकर या 83919900070 नंबर पर कॉल कर IVRS के माध्यम से अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा उपभोक्ता इंडेन की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एसएमएस और व्हाट्सएप के जरिए भी गैस रिफिल बुक कर सकते हैं। किसी भी सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-2333-555 भी उपलब्ध है। इस नई पहल से उपभोक्ताओं को तेज, सरल और सुविधाजनक सेवा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।