राष्ट्रीय लोक अदालत में 10 लाख से ज्यादा मामलों का हुआ निस्तारण
राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 10,08,279 वादों का हुआ निस्तारण
तेजस न्यूज संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर में हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के आधार पर कुल 10,08,279 वादों का निस्तारण किया गया। इनमें न्यायिक अधिकारीगण द्वारा कुल 76954 वाद और जिलाधिकारी के अधीनस्थ विभागों द्वारा 476181 मामले, बैंक द्वारा 245 मामलों में वसूल की गई धनराशि 36,157,241 हैं। जबकि, फाइनेंस कंपनी द्वारा 6 मामलों का निस्तारण और वसूल की गई धनराशि 39670 है। एनपीसीएल द्वारा 35 मामलों और समझौता धनराशि 485000 है। वहीं, सूरजपुर स्थित जनपद न्यायालय के सभागार में जनपद न्यायाधीश अतुल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित कर राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया।

प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (तृतीय)विरेक अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय में कार्यकरत न्यायिक अधिकारीगण द्वारा 76954 वाद और जिलाधिकारी के अधीनस्थ विभागों द्वारा 476181 मामले, बैंक द्वारा 245 मामलें में वसूल की गई धनराशि 36,157,241 हैं। फाइनेंस कंपनी द्वारा 6 मामलों का निस्तारण और वसूल की गई धनराशि 39670 है। एनपीसीएल द्वारा 35 मामलें और समझौता धनराशि 485000 है। यूपीपीसीएल के 5931 मामले और श्रम न्यायालय द्वारा 1102 मामले और धनराशि 41,923,189 हैं। पुलिस विभाग द्वारा 32089 मामलों का निस्तारण किया गया। बीएसएनएल द्वारा 51 मामले और वसूल की गई धनराशि 152206 है। कर्मिशयल कोर्ट एक्ट के तहत प्री-लिटीगेशन पर निस्तारण किए गए मामले 221 हैं। यातायात विभाग द्वारा 400263 मामलों का निस्तारण किया गया। प्री-लिटिगेशन के 931325 मामलें निस्तारित किए गए। इस प्रकार से राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1008279 वाद का निस्तारण किया गया।