खेकड़ा के पंडित पंकज कौशिक ने अयोध्या में कराया श्रीराम यंत्र स्थापना अनुष्ठान
कस्बे के लिए गर्व का क्षण एक बार फिर सामने आया, जब अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान में खेकड़ा के पंडित पंकज कौशिक ने प्रमुख भूमिका निभाई। गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना पूजा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
खेकड़ा के पंडित पंकज कौशिक ने अयोध्या में कराया श्रीराम यंत्र स्थापना अनुष्ठान
- मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के लिए गर्व का क्षण एक बार फिर सामने आया, जब अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में आयोजित भव्य धार्मिक अनुष्ठान में खेकड़ा के पंडित पंकज कौशिक ने प्रमुख भूमिका निभाई। गुरुवार को नवरात्र के प्रथम दिन आयोजित श्रीराम यंत्र स्थापना पूजा में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
भारतीय नववर्ष और चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 150 किलोग्राम वजनी श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना की गई। इस पवित्र अनुष्ठान में राष्ट्रपति ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर यंत्र की स्थापना सम्पन्न कराई। पूरे आयोजन में पंडित पंकज कौशिक की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने वैदिक विधि-विधान से कार्यक्रम को संपन्न कराया। पंडित कौशिक ने बताया कि यह स्थापना अत्यंत शुभ अभिजीत मुहूर्त में की गई। सनातन धर्म में प्रत्येक देवी-देवता के यंत्र का विशेष महत्व होता है। जिस प्रकार श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और नवग्रह यंत्र की पूजा की जाती है, उसी तरह श्रीराम यंत्र भी भगवान राम की दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है। खेकड़ा के पंडित का नाम एक बार फिर श्रीराम मंदिर से जुड़ने पर कस्बे में खुशी और गर्व का माहौल है। श्रद्धालुओं और रामभक्तों में इस उपलब्धि को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।