सेक्टर 46 की रामलीला ने किया डीडीआरडब्ल्यूए का स्वागत
सेक्टर 12 स्थित श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट ने किया डीडीआरडब्ल्यूए का स्वागत
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 46 स्थित रामलीला मैदान में श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी ने डीडीआरडब्ल्यूए की टीम का भव्य स्वागत किया। यह स्वागत समारोह श्री राम लखन धार्मिक लीला कमेटी के अध्यक्ष विपिन अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस मुलाकात के दौरान डीडीआरडब्ल्यूए की टीम को पटका और माला पहनाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित भव्य रामलीला काफी शानदारी तरीके से हो रही है। धर्म के इस कार्य में शहर के सभी सामाजिक व्यक्तियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने और हमारी इस सांस्कृतिक धरोहर को रामलीला मंचन के माध्यम से अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का काफी शानदार कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अनिल खन्ना और अनिल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट ने किया डीडीआरडब्ल्यूए का स्वागत
नोएडा के सेक्टर 12 स्थित श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला में डीडीआरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत समारोह श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान डीडीआरडब्ल्यूए ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन का शुभारंभ भी किया। डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह ने बताया कि रामलीला कमेटी द्वारा कई वर्षों से लगातार इतनी भव्यता और श्रद्धा के साथ इस आयोजन को जारी रखने के लिए श्री बजरंग रामलीला संचालिका ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा बेहद शानदार तरीके से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। रामलीला समिति सभी सनातन संस्कृति और प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने और हमारी इस सांस्कृतिक धरोहर को रामलीला मंचन के माध्यम से अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर डीडीआरडब्ल्यूए के अध्यक्ष एनपी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अनिल खन्ना, अनिल सिंह और सौरव सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।