दशलक्षण महापर्व: भक्ति और उल्लास से महके खेकड़ा व बड़ागांव के जैन मंदिर, उत्तम शौच धर्म पर मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर शनिवार को खेकड़ा और बड़ागांव के जैन मंदिरों में धर्म की अविरल धारा बहती नजर आई। कस्बे से लेकर बड़ागांव तक के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और विधानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूरे भक्ति-भाव और श्रद्धा के साथ भाग लिया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर

कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में श्रद्धालुओं ने 'उत्तम शौच धर्म' का पूजन किया। भगवान शांतिनाथ की नित्य नियम पूजा, भव्य अभिषेक और शांतिधारा के बाद पंडित राजेश राज के पावन सानिध्य में 'इंद्रध्वज महामंडल विधान' का शुभारंभ किया गया। इस विधान के पुण्यार्जक हीरालाल जैन, ओमप्रकाश जैन परिवार, जिनेश जैन और सौरभ जैन रहे। पंडित राजेश राज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तम शौच धर्म मन की पवित्रता, शरीर की शुद्धता और लोभ के त्याग का मार्ग दिखाता है। जब तक मनुष्य लोभ रूपी कचरे से मुक्त नहीं होगा, तब तक सच्चे सुख की प्राप्ति संभव नहीं है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा। संध्याकाल में शास्त्र प्रवचन के उपरांत आर्यिका चंद्रमती माता जी के आश्रम के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। उधर, भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में ब्रह्मचारी आशु जैन के सानिध्य में महाविधान आयोजित हुआ। भगवान महावीर की परसुख जल से शांतिधारा करने का सौभाग्य दीपक जैन व प्रथम जैन को प्राप्त हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने 64 अर्घ्य अर्पित कर विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम में नितिन जैन, दिव्यांश जैन, आभा जैन, वीरेंद्र जैन, सतीश जैन और प्रवीन जैन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। त्रिलोक तीर्थ धाम में पारसनाथ के भजन गूंजे। बड़ागांव स्थित प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भी उत्तम शौच धर्म का पूजन धूमधाम से संपन्न हुआ। भगवान पारसनाथ के भक्ति भजनों पर श्रद्धालु झूमते और आनंदित होते नजर आए। इस अवसर पर त्रिलोक जैन, राजीव जैन, संजीव जैन, दिनेश जैन सहित भारी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।