दस हजार ईंटें मंगाकर 76 हजार रुपये का भुगतान दबाया, फोन भी किए बंद
बसी गांव में ईंट कारोबारी के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर 10 हजार ईंटें मंगवाईं, लेकिन 76 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। दो दिन तक भुगतान का आश्वासन देने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम दिलाने की गुहार लगाई है।
दस हजार ईंटें मंगाकर 76 हजार रुपये का भुगतान दबाया, फोन भी किए बंद
- बसी गांव बुलाकर उतरवाईं ईंटें, दो दिन तक टालमटोल के बाद आरोपियों ने किया संपर्क खत्म
- पीड़ित ने कॉल डिटेल और स्क्रीनशॉट सौंपकर एफआईआर की मांग की
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के बसी गांव में ईंट कारोबारी के साथ कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर 10 हजार ईंटें मंगवाईं, लेकिन 76 हजार रुपये का भुगतान नहीं किया। दो दिन तक भुगतान का आश्वासन देने के बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। पीड़ित ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई और रकम दिलाने की गुहार लगाई है।
थाना दोघट क्षेत्र निवासी मोहसीन, जो ईंटों की आपूर्ति का कार्य करता है, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 जुलाई को बसी गांव से उसके पास फोन आया। कॉल करने वाले ने 10 हजार ईंटें गांव में पहुंचाने के लिए कहा और भरोसा दिलाया कि 76 हजार रुपये का भुगतान ईंटें उतरते ही मौके पर कर दिया जाएगा। पीड़ित के अनुसार तय शर्तों के अनुसार उसने बंसी गांव में ईंटें पहुंचाकर उतरवा दीं, लेकिन मौके पर भुगतान नहीं किया गया। इसके बाद लगातार दो दिनों तक उसे जल्द पैसे देने का भरोसा दिलाया जाता रहा। बाद में आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया और उनके मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगे। मोहसीन का कहना है कि उसने कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन न तो उसकी रकम लौटाई गई और न ही कोई संतोषजनक जवाब मिला। उसने पुलिस को कॉल डिटेल और मोबाइल स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी बकाया राशि दिलाने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।