प्रॉपर्टी विवाद में जेठ ने विवाहिता को गोली मारकर हत्या की
क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया।
प्रॉपर्टी विवाद में जेठ ने विवाहिता को गोली मारकर हत्या की
- हसनपुर मसूरी गांव की घटना, क्षेत्र में सनसनी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में प्रॉपर्टी विवाद के चलते एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वहीं आरोपी जेठ मौके से फरार हो गया।
मृतका की पहचान गुंजन उर्फ अंकिता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से दिल्ली की निवासी थी और उसकी शादी हसनपुर मसूरी गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर जयराम के साथ हुई थी। जयराम की पिछले वर्ष दिसंबर माह में सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पति की मृत्यु के बाद से ही मृतका का अपने जेठ के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।