खेकड़ा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं समेत चार लोग घायल
खेकड़ा कस्बे में गली को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोग हमले में घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेकड़ा में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं समेत चार लोग घायल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में गली को लेकर हुए मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक ही परिवार की तीन महिलाओं सहित चार लोग हमले में घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व राहुल के परिवार की महिलाओं और पड़ोसी परिवार के बीच गली को लेकर कहासुनी हो गई थी। बुधवार को जब राहुल की पत्नी कुसुम, उनकी मां आक्षी और पुत्री घर से बाहर घेर की ओर जा रही थीं, तभी पहले से घात लगाए बैठे पड़ोसी पक्ष के करीब पांच लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों महिलाएं घायल हो गईं। शोर सुनकर जब राहुल मौके पर पहुंचा, तो आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया, जिससे वह भी चोटिल हो गया। हमले में आक्षी को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि पीड़िता कुसुम की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।