कांटेदार तारों में फंसकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद गांव के जंगल में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक कांटेदार तारों में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

कांटेदार तारों में फंसकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

कांटेदार तारों में फंसकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कोतवाली क्षेत्र के सांकरौद गांव के जंगल में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक कांटेदार तारों में उलझकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घायल युवक उस्मान के पुत्र इमरान ने बताया कि उसके पिता बाइक से खेकड़ा से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे, अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे कांटेदार तारों में जा फंसे। तारों में बुरी तरह उलझने से उनके शरीर पर गहरी चोटें आईं और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सड़क किनारे लगे खतरनाक कांटेदार तारों को जल्द हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके।