खेकड़ा में श्रमिक पर हमले का मामला दर्ज, तीन आरोपी नामजद

खेकड़ा कस्बे में श्रमिक शादाब पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित शादाब की तहरीर के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है।

खेकड़ा में श्रमिक पर हमले का मामला दर्ज, तीन आरोपी नामजद

खेकड़ा में श्रमिक पर हमले का मामला दर्ज, तीन आरोपी नामजद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में श्रमिक शादाब पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित शादाब की तहरीर के आधार पर दर्ज रिपोर्ट में तीन आरोपियों को नामजद किया गया है।
बताया गया है कि 17 मार्च को शादाब पर हमला किया गया था, जिसमें वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।