नाले में गिरने से युवक की मौत, नशे में था मृतक
थाना विजयनगर क्षेत्र में गुरुवार रात नाले में गिरकर युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे लेबर चौक के पास सेक्टर-9 स्थित नाले में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना नगर नियंत्रण कक्ष को मिली
तेजस न्यूज संवाददाता
नाले में गिरने से युवक की मौत, नशे में था मृतक
गाजियाबाद। थाना विजयनगर क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 26 मार्च 2026 को रात करीब 9:30 बजे लेबर चौक के पास सेक्टर-9 स्थित नाले में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना नगर नियंत्रण कक्ष को मिली।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नाले से बाहर निकाल लिया गया था और ई-रिक्शा के जरिए उसकी पत्नी के साथ उसे तत्काल एमएमजी अस्पताल भेजा गया।

विजय नगर थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह के मुताबिक के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे की हालत में था और बैठे-बैठे पीछे की ओर गिरकर नाले में जा गिरा।
अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वसीम (30) पुत्र सलीम के रूप में हुई है, जो वर्तमान में थाना विजयनगर क्षेत्र के ग्राम मवई में किराये पर रह रहा था। वह मूल रूप से जनपद मुरादाबाद के थाना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मण नगर का निवासी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।