सराहनीय:- पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व बताते हुए हेलमेट किए वितरित

सराहनीय:- पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का महत्व बताते हुए हेलमेट किए वितरित

तेजस न्यूज संवाददाता,गाजियाबाद

सड़क सुरक्षा को लेकर इंदिरापुरम पुलिस का जागरूकता अभियान
ACP इंदिरापुरम व SHO कौशांबी ने हेलमेट पहनाकर दिया सुरक्षित यात्रा का संदेश

गाजियाबाद। इंदिरापुरम क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी (ACP) इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव तथा थाना कौशांबी के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अजय कुमार शर्मा ने स्वयं सड़क पर उतरकर दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर सुरक्षित ड्राइविंग का संदेश दिया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया चालकों को रोका गया, उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया, तथा हेलमेट पहनने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट पहनना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी गई।

इस अवसर पर अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा, "हमारा उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को उनके जीवन की कीमत समझाना है। अगर एक हेलमेट किसी की जान बचा सकता है, तो यह जागरूकता अभियान सफल होगा।"

SHO अजय कुमार शर्मा ने भी नागरिकों से अपील की- कि वे खुद भी नियमों का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

पुलिस के इस अभियान कि स्थानीय नागरिकों द्वारा भी सराहाना भी कि गईं और भविष्य में ऐसे और प्रयासों की उम्मीद जताई गई।