वाहनों की फिटनेस और यातायात नियमों का कराया जाए पालनःसंजय कुमार पांडेय

अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

वाहनों की फिटनेस और यातायात नियमों का कराया जाए पालनःसंजय कुमार पांडेय

तेजस न्यूज संवाददाता

सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय के सभागार में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित की गई। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। दुर्घटना संभावित स्थलों पर किए जा रहे सुधारात्मक कार्यों की समीक्षा भी की जाए। संबंधित विभागों द्वारा इन सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण भी किया जाए।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि सड़क संकेतक, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, डिवाइडर और गति नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर भी विशेष जोर दिया जाए। दुर्घटना पीड़ितों को जल्द उपचार उपलब्ध कराना उसके जीवन की रक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अस्पतालों, पुलिस और आपातकालीन सहायता सेवा के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखा जाए।

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाएःएआरटीओ प्रवर्तन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जाए। अस्पतालों में उपचार संबंधी विवरण दर्ज करने, ई-डीएआर पोर्टल पर प्रकरण भेजने और पुलिस सत्यापन समेत कई आवश्यक प्रक्रियाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जाए। संबंधित अधिकारियों को आवश्य कार्रवाई जल्द सुनिश्चित करने और विभागों के अलावा अस्पतालों के बीच समन्वय बनाए रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई।