दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली

दुर्गा शक्ति सेवा पंखा समिति के तत्वावधान में खेकड़ा मे दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पंखा शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा मे मां दुर्गा के साथ ही विभिन्न भगवानो की झाकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही।

दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली

दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दुर्गा शक्ति सेवा पंखा समिति के तत्वावधान में खेकड़ा मे दुर्गा अष्टमी पर मां दुर्गा की पंखा शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभा यात्रा मे मां दुर्गा के साथ ही विभिन्न भगवानो की झाकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही।
कस्बे मे गुरुवार को दुर्गा अष्टमी पर बैंड बाजे के साथ मां दुर्गा की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा मे शामिल भजन मंडली ने मां दुर्गा को समर्पित विभिन्न भजनो की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। शोभा यात्रा मे दुर्गा दरबार, राधा कृष्ण, गणेशा, शिव पार्वती आदि की झांकी शामिल रही। जैन कालेज मार्ग स्थित मंडी गांधी गंज से शुरू हुई शोभा यात्रा नगर के मुख्य बाजार, पांडव चौक, यादव चौक, मोहल्ला अहिरान, रेलवे रोड से होते हुए देर रात मंडी गांघीगंज पहुंच कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा मे शामिल श्रद्वालुओ ने मां दुर्गा के जयकारे लगा धर्म लाभ उठाया। इस दौरान सुनील गुप्ता, राजू गुप्ता, संजय सिंघल, सन्नी गुप्ता,विपिन शर्मा, अंशुल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रविन्द्र धामा, राजकुमार, तरूण गुप्ता, अमित गुप्ता, कुनाल सिंघल आदि शामिल रहे।