हनुमान जन्मोत्सव पर खेकड़ा में निकली शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर खेकड़ा कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैंड-बाजों की गूंज और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा ने लोगों का मन मोह लिया।

हनुमान जन्मोत्सव पर खेकड़ा में निकली शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर खेकड़ा में निकली शोभायात्रा
- मुख्य मार्गो का किया भ्रमण, कई स्थानों पर हुई पुष्पवर्षा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बैंड-बाजों की गूंज और आकर्षक झांकियों के साथ निकली इस यात्रा ने लोगों का मन मोह लिया।
हिन्दू संगठन, भाजपा, गौरक्षा दल के तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में वीर हनुमान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। शोभायात्रा में विभिन्न मनोहारी झांकियां सजाई गईं, जिनमें धार्मिक और सांस्कृतिक झलक साफ देखने को मिली। खास बात यह रही कि एक झांकी में बुलडोजर को भी शामिल किया गया, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसके अलावा राम सेना के वानर दल की झांकी में रीछ और भालू के रूप में कलाकारों ने प्रस्तुति दी, जिसने दर्शकों को खासा प्रभावित किया। शोभायात्रा पूरे कस्बे में भ्रमण करती हुई निकली, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिससे कस्बे का माहौल पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया।