सेंट पीटर चर्च में उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया ईस्टर संडे
खेकड़ा कस्बे के सेंट पीटर चर्च में रविवार को ईसाई समुदाय ने ईस्टर संडे का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवन की पावन स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
सेंट पीटर चर्च में उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया ईस्टर संडे
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के सेंट पीटर चर्च में रविवार को ईसाई समुदाय ने ईस्टर संडे का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। प्रभु ईसा मसीह के पुनर्जीवन की पावन स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विजयनगर स्थित सेंट पीटर्स चर्च में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पादरी मांगा मसीह ने बताया कि गुड फ्राइडे के तीन दिन बाद प्रभु यीशु मसीह के पुनर्जीवित होने की घटना ईसाई धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसी चमत्कारिक प्रसंग की याद में हर वर्ष ईस्टर संडे मनाया जाता है। प्रार्थना सभा में प्रभु की महिमा में भजन-कीर्तन गूंजते रहे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं देकर खुशी साझा की। कार्यक्रम के समापन पर सभी लोगों ने प्रेम और सौहार्द के साथ सामूहिक भोज का आनंद लिया। इस अवसर पर डॉ. अनिल, डॉ. गुरूचरण, सत्यपाल, जगमोहन, कर्नल सिंह, अमित, संजय, वीरेन्द्र, बबलू, सरबजीत, आरूषि, बिजेन्द्र, अमरीश, शिवकुमार, पूनम, सरिता, रूबी, ललिता, स्वाति, शैलजा, सरोज सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।